{"vars":{"id": "127470:4976"}}

CESC Rajasthan : बीकानेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर में 25 युवा इंजीनियरों का जॉब 

 
RNE Jaipur- Bikaner.
तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आरपीएसजी समूह की कंपनी CESC Rajasthan ने राज्य के विभिन्न राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों से कैंपस प्लेसमेंट के जरिए 25 युवा इंजीनियरों को रोजगार का अवसर दिया है।
कंपनी ने स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की अपनी नीति के तहत बीकानेर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर और अजमेर के सरकारी तकनीकी संस्थानों से युवाओं का चयन किया। इस भर्ती प्रक्रिया में 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। चयन पूरी पारदर्शिता के साथ लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया गया।
सीईएससी राजस्थान के वाइस प्रेसीडेंट (एचआर) अरूणाभा साहा ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य सिर्फ बेहतर बिजली सेवाएं देना ही नहीं, बल्कि राजस्थान के युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना भी है। चयनित इंजीनियरों को केईडीएल (कोटा), बीकेईएसएल (बीकानेर) और बीईएसएल (भरतपुर) में नियुक्ति दी जा रही है। साथ ही उन्हें आरपी-एसजी समूह की अन्य कंपनियों में भी काम करने का अवसर मिलेगा।
कंपनी पहले भी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में आगे रही है। वर्तमान में सीईएससी राजस्थान की तीनों कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों में 71 प्रतिशत से अधिक राजस्थान के युवा हैं। कंपनी से जुड़े वेंडर्स के माध्यम से भी बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है।