{"vars":{"id": "127470:4976"}}

खाटू श्याम मंदिर में आरती समय में बदलाव लागू, वैष्णव कृष्ण पक्ष लगने के कारण समय में बदलाव हुआ

 

RNE Network.

सीकर के खाटूश्यामजी में स्थित श्याम बाबा के मंदिर में हर दिन देश भर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते है। वे श्रृंगार व सुबह तथा शाम की आरती में भाग लेते है। मौसम बदलने पर शुभ मुहूर्त में श्रृंगार व आरती के समय में भक्तों की सुविधा के लिए बदलाव किया जाता है। इस बार भी बदलाव किया गया है।
 

बाबा श्याम मंदिर में श्रृंगार और संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है। मंदिर कमेटी के अनुसार यह नई व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो गयी है। जानकारी के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष से वैशाख कृष्ण पक्ष लगने के कारण आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। अब तक सुबह 7.30 बजे होने वाली श्रंगार आरती अब 15 मिनट पहले यानी सुबह 7.15 बजे होगी।