{"vars":{"id": "127470:4976"}}

 सीएम ने माउंट आबू का नाम बदलने की घोषणा की

 

RNE Network.

पिछले एक दशक से देश में शहरों, रेलवे स्टेशनों, सड़कों, गांवों , सरकारी योजनाओं के नाम बदलने का सिलसिला चला हुआ है। अब दो साल से राजस्थान में भी नाम बदलने का काम आरम्भ हो चुका है। उसी कड़ी में पर्यटन स्थल माउंट आबू का नाम बदला गया है।
 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल माउंट आबू में धन्यवाद सभा एवं संत समागम को संबोधित करते हुए कहा कि देश ' विरासत भी, विकास भी ' के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। 
 

इसी भावना के अनुरूप आबूपर्वत का नाम आबूराज पुनः स्थापित किया गया है। आबूराज केवल नाम परिवर्तन नहीं है, यह हमारी संस्कृति, विरासत के साथ  साथ जनता की आस्था, संत समाज की भावना का सम्मान है।