{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा हुआ, आज से व्यावसायिक सिलेंडर 3099 रुपये में मिलेगा

 

RNE Network.

जिस बात का अंदेशा था, आखिर वही हुआ। व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में 5 राज्यों के चुनाव पूरे होते ही बड़ी वृद्धि हो गयी है। एक साथ व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपयों की वृद्धि कर दी गयी है।
 

अमरीका - ईरान युद्ध के कारण राजस्थान पहले से ही एलपीजी संकट से झुझ रहा था, वहीं पश्चिमी बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का दौर समाप्त होते ही गुरुवार आधी रात को व्यावसायिक सिलेंडर 993 रुपये महंगा कर दिया गया है।
 

अब आज शुक्रवार से प्रदेश में 19 किलो का व्यावसायिक सिलेंडर 2106 रुपये की जगह 3099 रुपये में मिलेगा। नई दर 1 मई से लागू हो गयी। राहत की बात यह है कि गैस कम्पनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की दरों को यथावत रखा है।