{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

 

RNE Network.

खुश खबर। महंगाई के इस जमाने में लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम तेल कंपनियों ने 10 रुपये प्रति सिलेंडर घटा दिए है। इससे लोगों को थोड़ी तो राहत मिलेगी।
 

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम सोमवार को घटा दिए। अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्ली में 10 रुपये जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये सस्ता हो गया है। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1580.50 रुपये का मिलेगा, पहले इसकी कीमत यहां 1590.50 रुपये थी। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।