हंता वायरस से दुनिया में बढ़ी चिंता, कोरोना के बाद इस नए वायरस ने दुनिया में खलबली मचाई
May 9, 2026, 08:07 IST
RNE Network.
दुनिया भर में कोरोना वायरस की तबाही के बाद अब एक नए वायरस ने खलबली मचा दी है। हंता वायरस के नाम से जाने जाने वाले इस वायरस को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही है।
डच क्रूज शिप ' एमवी होंडियस ' से संक्रमण फैलने के बाद इस वायरस ने अब तक 3 लोगों की जान ले ली है और कई देशों में इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब भारत सरकार भी इसे लेकर अलर्ट हो गयी है और एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि एमवी होंडियस पर सवार दो भारतीयों में हंता वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें निगरानी में रखा गया है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों से हंता वायरस को लेकर सावधान एवं सतर्क रहने को कहा है।