{"vars":{"id": "127470:4976"}}

साइबर अलर्ट: ऑनलाइन गेम्स से बच्चों को बचाना अब अभिभावकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी

 

RNE Network.

साइबर अलर्ट ! बच्चों की आदत में आजकल ऑनलाइन गेम खेलने की वृत्ति बहुत अधिक बढ़ गयी है। इनसे साइबर खतरे भी बढ़ गए हैं। कई तरह के साइबर क्राइम ने भी जन्म ले लिया है। इन सबसे बच्चों को बचाना आज अभिभावकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
 

ऑनलाइन गेम खेलते समय बच्चों को रिवार्ड का लालच दिया जाता है। इसके लिए उन्हें किसी लिंक पर क्लिक करने , एप डाउनलोड करने या माता - पिता के मोबाइल से भुगतान करने के लिए कहा जाता है। 
 

कई बार बच्चे अनजाने में बैंक कार्ड, ओटीपी की जानकारी साझा कर देते हैं। जिससे खाते से पैसे निकल सकते हैं। इसलिए बच्चों को समझाना जरूरी है कि निजी जानकारी बिना किसी की अनुमति के कभी भी साझा न करें। यह सीख साइबर क्राइम से बचा सकती है। बच्चों को जागरूक करना बहुत ही जरूरी है।

यह भी है बचाव का रास्ता:

सीख देने के बाद भी बाल मन फिसल सकता है। इस कारण अतिरिक्त सावधानी रखना भी बहुत जरूरी है। बच्चों के मोबाइल में पेरेंटल कंट्रोल ऑन रखना चाहिए। बैंकिंग ऐप और यूपीआई का पासवर्ड बच्चों से साझा नहीं करना चाहिए। किसी भी गेम लिंक, ऑफर या ओटीपी पर बिना जांच भरोसा नहीं करना चाहिए।