{"vars":{"id": "127470:4976"}}

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह पर दिपके का निशाना, मांगा इस्तीफा

 

RNE Network.

कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्यवाई को लेकर कहा कि बल प्रयोग का आदेश गृह मंत्री अमित शाह की ओर से ही आया होगा।
 

उन्होंने कल शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यह कहा जा रहा है कि सीजेपी को बाहर से फंडिंग मिल रही है। अगर ऐसा है तो यह अमित शाह जैसे व्यक्ति की विफलता को दिखाता है।
 

दिपके ने दावा किया कि उन्हें कहा गया था कि बीजेपी में शामिल हो जाओ नहीं तो परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 
 

उधर सोनम वांगचुक ने श्रीनगर जाते हुए कहा कि सरकार को प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं पर कोई कानूनी कार्यवाई न करके अपने लिखित वादे पर कायम रहना चाहिए।