{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पॉलिटेक्निक में डायरेक्ट एडमिशन का मौका, 6 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

 

RNE Network.

पॉलिटेक्निक में प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए यह बड़ी खुश खबर है। तकनीकी शिक्षा में प्रवेश का अवसर तलाश रहे विद्यार्थियों के लिए यह बड़ा अवसर है।
 

प्रवेश का अवसर तलाश रहे विद्यार्थियों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर ने सीधी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।

शैक्षणिक सत्र 2026 - 27 के लिए विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर 6 अगस्त से सीधे प्रवेश दिए जायेंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए महाविद्यालय में स्वयं मूल दस्तावेजो के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। यह प्रक्रिया सीटें उपलब्ध रहने की स्थिति में 14 अगस्त तक जारी रहेगी।