यूडीआईडी कार्ड से विशेष कोच में यात्रा कर सकेंगे दिव्यांग, रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए दिव्यांगों को राहत दी
Apr 23, 2026, 09:17 IST
RNE Network.
भारतीय रेल ने दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए नियमों में बड़े बदलाव किए है। रेलवे ने वैद्य यूनिक डिसेबिलिटी आईडी ( यूडीआईडी ) पहचान पत्र रखने वाले दिव्यांगों ( पीडब्ल्यूडीएस ) को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष रूप से आरक्षित कोचों में यात्रा की अनुमति दी है।
यह सुविधा उन दिव्यांग व्यक्तियों पर भी लागू होती है, जो रियायती रेल किराए के हकदार है और जिनके पास रेलवे नियमों के तहत जारी वैध पहचान पत्र है। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि लाभार्थी के पास रेल यात्रा के लिए वैध टिकट या अधिकार पत्र होना जरूरी है। दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोचों में अन्य लोगों के यात्रा करते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।