दीपावली पूजा मुहूर्त : बीकानेर में दीपावली पूजन के लिए नौ लग्नों का समय, सुबह 7:38 से रात 12:43 तक अलग-अलग मुहूर्त
Rudra News Express Bikaner.
धन-धान्य, सुख-शांति देने वाली माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना वाले पर्व दीपावली पर इस बार कई पूजा मुहूर्त हैं। पंडित जितेंद्र आचार्य बीकानेर, राजस्थान का समयकाल केंद्र में रखकर पूजन शुरू करने के 09 मुहूर्त बताते हैं। इन 09 मुहूर्त में सुबह 07:38 से लेकर रात 12:43 का सिंह लगन का मुहूर्त शामिल है।
गृहस्थ दर्पण पंचांगकर्ता पंडित जितेन्द्र आचार्य कहते हैं, दीपावली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक संस्थानों में सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजन किया जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार दीपावली पर स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन को विशेष महत्व है।
जानिए कब, किस लग्न में पूजन :
1. वृश्चिक लग्न – सुबह 07:38 बजे से
2. धनु लग्न – सुबह 09:56 बजे से
3. मकर लग्न – दोपहर 12:00 बजे से
4. कुंभ लग्न – दोपहर 01:43 बजे से
5. मीन लग्न – दोपहर 03:11 बजे से
6. मेष लग्न – शाम 04:37 बजे से
7. वृषभ लग्न – शाम 06:13 बजे से
8. मिथुन लग्न – रात 08:09 बजे से
9. सिंह लग्न – रात 12:43 बजे से
स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन का खास महत्व :
ज्योतिषीय परंपरा में वृषभ और सिंह को स्थिर लग्न माना जाता है। मान्यता है कि स्थिर लग्न में लक्ष्मी-गणेश पूजन करना शुभ होता है। हालांकि पूजन का अंतिम समय निर्धारित करते हुए तिथि, प्रदोष काल और अन्य पंचांग तत्वों का भी ध्यान रखा जाता है। पंचांग में कर्क लग्न में पूजा नहीं करने की सलाह दी गई है। इसमें बताया गया है कि कर्क लग्न का समय गो-धूलि बेला में सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाता है, इसलिए उसके अनुसार अन्य लग्नों में पूजन किया जा सकता है।