{"vars":{"id": "127470:4976"}}

महाराष्ट्र में फिर पेपर लीक: ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द, परीक्षा से दो दिन पहले अभ्यर्थी तक पहुंचा था पेपर

 

RNE Network.

पेपर लीक की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। नीट का पेपर लीक होने पर 20 से अधिक अभ्यर्थियों ने जान दे दी तो कॉकरोच जनता पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन किया। एक लंबे संघर्ष के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। अब महाराष्ट्र में फिर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है।
 

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर ग्रुप - बी की स्क्रीनिंग परीक्षा रद्द कर दी है। जांच में सामने आया कि परीक्षा से दो दिन पहले एक अभ्यर्थी के पास प्रश्न पत्र पहुंच गया था। पेपर लीक की शिकायतों पर मुंबई क्राइम ब्रांच की प्राथमिक रिपोर्ट के बाद आयोग पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। नई तारीख बाद में घोषित होगी।