प्लास्टिक के नोटों की होगी शुरुआत, ₹10 और ₹20 के नोटों का फील्ड ट्रायल मंजूर
Aug 12, 2026, 11:58 IST
RNE Network.
प्लास्टिक के नोट ! सुनने में यह अपने आप में अजूबा लगता है। ऐसा लगता है जैसे कहने वाला मजाक कर रहा है। क्योंकि बचपन में सांप - सीढी या व्यापार या लूडो खेलते थे, तब बच्चों को प्लास्टिक के नोट उपयोग में लेते हुए देखा गया था। मगर वास्तविक रूप में प्लास्टिक के नोट चलेंगे, इसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी।
मगर यह सच है। अब प्लास्टिक के नोट भी बाजार में चलते दिखाई देंगे। सरकार ने 10 और 20 रुपये के एक - एक अरब प्लास्टिक बैंक नोटों के फील्ड - ट्रायल को मंजूरी दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल राज्यसभा में यह जानकारी दी। आरबीआई ने यह प्रस्ताव सरकार को भेजा था।