First Look of Vande Bharat Sleeper Coach : भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबर
RNE Network.
भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबर है। खबर यह है कि आखिरकार Vande Bharat Express का AC Sleeper Coach तैयार हो गया है। इसका फ़र्स्ट लुक भी सामने आ गया है। भारत-रूस का संयुक्त उद्यम, काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस, अगले सप्ताह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए अपने पहले एसी कोच डिज़ाइन का अनावरण करेगा। अभी एक साथ दो ट्रेनों के कोच तैयार होने के बाद इन्हें ट्रेन में जोड़ा जाएगा।
भारत-रूस का जाइंट वेंचर :
Vande Bharat का यह कोच भारत-रूस का संयुक्त उद्यम, Kinet Railway Solutions की ओर से तैयार किया गया है। कंपनी दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इंटरनेशनल रेलवे इक्विपमेंट एग्जीबिशन (IREE) 2025 में पहले स्लीपर कोच का डिजाइन दिखाएगी। Kinet Railway Solutions120 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें जिनमें 1,920 कोच होंगे। माना जा रहा है कि जून 2026 तक पहला प्रोटोटाइप लॉन्च कर देगी।
Kinet Railway Solutions के बारे में :
काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिक यात्री ट्रेनों का एक भारतीय निर्माता है। काइनेट की स्थापना भारत में वंदे भारत परियोजना में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए की गई थी। एक अंतरराष्ट्रीय निविदा के बाद, काइनेट को वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण और रखरखाव के लिए चुना गया था। Indian Railway ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाने का कॉन्ट्रैक्ट तीन कंपनियों को दिया है। इनमें सरकारी कंपनी BEML, काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड और BHEL का एक कंसोर्टियम शामिल हैं।
Make in India :
इन ट्रेनों का निर्माण महाराष्ट्र के लातूर में मराठवाड़ा रेल कोच फ़ैक्टरी (MRCF) में किया जाएगा, जिसे भारतीय रेलवे द्वारा स्थापित किया गया है और MCMA में इसे वंदे भारत के उत्पादन स्थल के रूप में नामित किया गया है।
35 सालों तक रख-रखाव करेगा Kinet :
काइनेट उत्पादन सुविधाओं का उन्नयन, स्थानीय कार्यबल के लिए कौशल संवर्धन, रोलिंग स्टॉक निर्माण के लिए नवीनतम विधियों और तकनीकों का उपयोग करके आपूर्ति श्रृंखला का संगठन, अत्याधुनिक इंजीनियरिंग और डिज़ाइन सिद्धांतों का एकीकरण। ट्रेनों के सेवा में आने के बाद, काइनेट 35 वर्षों की अवधि के लिए तीन निर्दिष्ट डिपो पर सेवा और रखरखाव के लिए ज़िम्मेदार होगा।