{"vars":{"id": "127470:4976"}}

 जींद पहुंचे पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, कार्यकर्ताओं का जताया आभार चौधरी भजन लाल की नीतियों में आस्था रखने वाले सभी साथी हमारे साथ', जींद में बोले भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई

 

 

Rudr news express

हरियाणा के पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई आज जिला जींद मुख्यालय स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित 'स्नेह मिलन' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजक नरेंद्र कौशिक एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्नेह के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि 
आप यहाँ हमें अपना आशीर्वाद देने आए, इसके लिए मैं अपने सभी साथियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। चाहे कैसा भी समय रहा हो—अच्छा हो या बुरा—आप हमेशा हमारे परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। मुख्य सड़क से लेकर यहाँ तक जिस प्रकार हमारा भव्य स्वागत हुआ, वह किसी भी नेता या कार्यकर्ता के लिए अत्यंत गर्व और फक्र की बात है।

कार्यक्रम में पहुंचे पुराने और युवा कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ कई पीढ़ियों के साथी देखने को मिले हैं और लोग छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ लेकर आए थे। यह इस बात का प्रमाण है कि चौथी पीढ़ी भी अब साथ जुड़ने के लिए तैयार हो रही है। स्व. चौधरी भजन लाल  एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत छोड़ गए थे। लंबे संघर्ष के बाद आज जब साथियों का ऐसा अपार समर्थन मिलता है, तो वे स्वयं को बहुत खुशकिस्मत और गौरवान्वित महसूस करते हैं।

पत्रकारों द्वारा संगठन व कार्यकर्ताओं की भावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कुलदीप बिश्नोई ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनके किसी भी कार्यकर्ता ने कोई नकारात्मक बात नहीं कही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं स्वयं भारतीय जनता पार्टी में हूँ और हमारे साथी भी मजबूती से पार्टी के साथ खड़े हैं। इस विषय पर किसी प्रकार का प्रश्नचिह्न नहीं होना चाहिए। यहाँ मुझे वे साथी मिलने बुलाते हैं जो हमारे लंबे संघर्ष के सहभागी रहे हैं या जिनकी आस्था चौधरी भजन लाल जी के प्रति है। चाहे कोई कांग्रेस में हो, बीजेपी में हो, इलोद में हो या घर बैठा हो—यदि वे प्रेमवश कुलदीप बिश्नोई का समर्थन कर रहे हैं, तो इससे उस राजनीतिक व्यवस्था को ही मजबूती मिलती है जहाँ मैं आज खड़ा हूँ।"

उन्होंने कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कदर करते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

जींद की धारा से शंख बजाने के सवाल पर बिश्नोई ने कहा कि वे पूजा-पाठ और धार्मिक मान्यताओं में गहरा विश्वास रखते हैं। जब साथी उन्हें पवित्र शंख भेंट करने आए, तो वे एक पल के लिए भावुक हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पूर्ण ऊर्जा के साथ शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और साथियों का सम्मान करना उनका परम कर्तव्य और नैतिक दायित्व है।