गूगल ने पिचाई को दिया 6,400 करोड़ का पैकेज, दुनिया के सबसे महंगे सीईओ में शुमार, नोटों की बारिश
Mar 8, 2026, 09:50 IST
RNE Network.
गूगल की मूल कम्पनी अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई का अगले 3 साल का संभावित पैकेज करीब 63, 61, 79, 82, 000 रुपये ( 692 मिलियन डॉलर ) हो गया है।
पिचाई के वेतन पैकेज का बड़ा हिस्सा परफॉर्मेस स्टॉक यूनिट्स ( पीएसयू ) के रूप में है, जो कम्पनी के प्रदर्शन और शेयरधारकों को मिलने वाले रिटर्न से जुड़ा होता है। पिचाई को 3 सालों में हर महीनें 84 मिलियन डॉलर की रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक वेस्टिंग भी मिलेगी, जबकि निश्चित सालाना सैलरी 20 लाख डॉलर तय हुई है।
नडेला - कुक छूटे पीछे:
रिपोर्ट के अनुसार पिचाई को मिलने वाला यह पैकेज इतना बड़ा है कि माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला ( 96.5 मिलियन डॉलर ) और एपल के टिम कुक ( 74.3 मिलियन डॉलर ) जैसे दिग्गज सीईओ भी उनसे काफी पीछे छूट गए है।