बाल सुरक्षा और कंटेंट मॉडरेशन पर मेटा से जवाब मांगेगी सरकार, बाल आयोग ने नोटिस दिया है, 5 - 6 को रहने के लिए कहा
Aug 5, 2026, 09:45 IST
RNE Network.
भारत सरकार ने आज मेटा की वैश्विक टीम को बुलाया है। सरकार ने 5 - 6 अगस्त के लिए आने को कहा है। इन दो दिन मेटा की वैश्विक टीम से कई विषयों पर बात होगी। सरकार अपनी आपत्तियां भी उनको बतायेगी। मेटा की वैश्विक टीम के साथ होने वाली इस बैठक में बाल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और सोशल मीडिया पर कंटेंट मॉडरेशन पर चर्चा होगी।
सोशल मीडिया कम्पनी मेटा की मुश्किलें बढ़ गई है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने बच्चों के यौन शोषण सम्बन्धी सामग्री से जुड़े विज्ञापनों के मामले में कम्पनी के खिलाफ औपचारिक जांच शुरू कर दी है।
उधर, केंद्र सरकार द्वारा तलब करने पर मेटा की ग्लोबल टीम के अधिकारी आज बुधवार को दिल्ली आएंगे। उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने, सीएसईएएम और कंटेंट मॉडरेशन प्रणाली पर जवाब मांगा जायेगा।