{"vars":{"id": "127470:4976"}}

ऑपरेशन सिंदूर के 6 अमर वीरों का सरकार ने किया खुलासा, 'रोल ऑफ ऑनर' में शामिल हुए नाम

 

RNE Network.

मई 2025 में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के लिए भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार ने बड़ा और अहम खुलासा किया है। 
 

भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर उन 6 भारतीय सैन्य कर्मियों के नाम सार्वजनिक किए हैं जिन्होंने इस अभियान के दौरान देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ' रोल ऑफ ओनर ' सूची में इन वीर जवानों के नाम शामिल किए गए हैं। इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई वारदातों की पहली औपचारिक स्वीकृति माना जा रहा है।
 

ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों  द्वारा चलाया गया एक सीमापार सैन्य अभियान था। इस अभियान का उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाना और उन्हें नष्ट करना था। 
 

इस मिशन के दौरान भारतीय सेना और वायुसेना ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि अभियान के दौरान कुछ सैन्य कर्मियों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। अब सरकार ने उनके नाम सार्वजनिक कर उनके बलिदान को औपचारिक सम्मान दिया है।