560 दिन बाद टावर से नीचे उतरे गुरजीत, गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी पर कानून सख्त बनाने की थी मांग
Apr 25, 2026, 08:11 IST
RNE Network.
भारतीय संस्कृति में धर्म के प्रति लोगों में गहरी आस्था होती है। इस आस्था के चलते वे अपने को कठोर से कठोर सजा देने से भी नहीं चूकते है। आस्था का सैलाब भारतीय संस्कृति में पवित्रता के साथ बहता है। ऐसा ही आस्था के लिए हठ पंजाब में देखने को मिला। घटना पटियाला की है।
पंजाब में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी पर कानून को सख्त बनाने की मांग को लेकर 400 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर 560 दिनों से डटे कार्यकर्ता गुरजीत सिंह खालसा नीचे उतर आये। प्रशासन, सेना और फायर ब्रिगेड की मदद से उन्हें सुरक्षित उतारा गया। राज्य में संशोधित कानून लागू किये जाने के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया।