Haldiram Family Marriage आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बीकानेर सांसद अर्जुनराम, CM देवेन्द्र फड़णवीस साथ दिखे
RNE Nagpur-Bikaner.
बीकानेर से जुड़े एक बड़े व्यापारिक घराने की शादी देशभर में चर्चा का विषय का बनी हुई है। इस शादी में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस सहित कई केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, देशभर के राजनेता, उद्यमी आदि शामिल रहे। इन्हीं में बीकानेर के सांसद और केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हैं। शादी समारोह में भागवत, फड़णवीस और केन्द्रीय मंत्री मेघवाल एक साथ एक ही सोफे पर बैठ मंत्रणा करते दिखे। मेघवाल का कहना है कि इस भेंट में उनहोंने भागवत से मागदर्शन लिया है।
दरअसल यह शादी समारोह नागपुर में ‘हल्दीराम’ परिवार में हुई। देश की बड़ी फूड चैन सहित कई कारोबार में परचम लहराने वाला यह परिवार मूल रूप से बीकानेर का है। शिवदीप फूड, बीकाजी आदि ब्रांड सहित कई नामों से इनके अन्य परिजन अब भी बीकानेर से ही कारोबार चला रहे हैं।
देश-दुनिया से जुटे मेहमान:
नागपुर स्थित हल्दीराम परिवार में एक शादी थी जिसमें शामिल होने देश-दुनिया से वीआईपी जुटे। संयोगवश जिस वक्त आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस शादी समारोह मे ंशिरकत करने पहुंचे, उसी वक्त वहां केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मौजूद थे। मेघवाल ने उनकी अगवानी की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस भी इस दौरान मौजूद रहे। औपचारिक भेंट के बाद ये तीनों शख्सियत एक ही सोफे पर बैठकर बतियाती नजर आई। वहां मौजूद लोगों में इनके साथ फोटो-सेल्फी लेने का क्रेज भी दिखा।
जानिए Haldiram's के बारे में :
Haldiram एक इंडियन मल्टी नेशन फास्ट-फूड रेस्तरां चैन है। iski स्थापना 1937 में गंगा बिशन अग्रवाल द्वारा राजस्थान के बीकानेर में एक नमकीन और मिठाई की दुकान के रूप में की गई थी। बीकानेर से बाहर कंपनी की पहली फैक्ट्री कलकत्ता में शुरू की गई। वर्ष 1970 में जयपुर में एक बड़ा संयंत्र स्थापित किया गया था। और 1990 के दशक की शुरुआत में नई दिल्ली में एक और विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया गया था। 2003 में, कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए विपणन किए जाने वाले सुविधाजनक खाद्य पदार्थों को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की।
Brand और विश्वसनीयता :
ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट के अनुसार 2014 में हल्दीराम को भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में 55 वें स्थान पर रखा गया था। ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी द्वारा किया गया एक अध्ययन। 2017 में कंपनी को देश की सबसे बड़ी स्नैक कंपनी नामित किया गया था।
Merger और हिस्सेदारी का अधिग्रहण :
वर्ष 2022 में यह घोषणा की गई थी कि दिल्ली स्थित हल्दीराम स्नैक्स और नागपुर स्थित हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल के पैकेज्ड स्नैक्स व्यवसायों को पहले अलग किया जाएगा और फिर हल्दीराम स्नैक्स फूड नामक इकाई में विलय कर दिया जाएगा। दिल्ली के भाइयों मनोहर और मधुसूदन अग्रवाल ने विलय की गई इकाई की 56% हिस्सेदारी प्राप्त की, जबकि नागपुर स्थित शिव किशन अग्रवाल को शेष 44% प्राप्त हुआ।
बीते साल यानी वर्ष 2025 में सिंगापुर राज्य के स्वामित्व वाली निवेश फर्म टेमासेक ने लगभग 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन पर हल्दीराम में 9% से अधिक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।