{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Radhika Yadav murder case: क्या अफेयर के वजह से हुआ राधिका यादव का मर्डर? मैनेजर ने बताई सच्चाई

 

Radhika Yadav murder case : हरियाणा के गुरुग्राम में स्टेट लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ जहां राधिका यादव के पिता ने उनकी हत्या की बात का बोली है वहीं दूसरी तरफ हत्या को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है।

  एक तरफ जहां लोगों का कहना है कि समाज के दोनों की वजह से राधिका के पिता ने उन्हें गोली मार दी वहीं दूसरी तरफ राधिका की अफेयर की आशंका भी जताई जा रही है। अभी कुछ समय पहले राधिका यादव का एक एल्बम शूट किया गया था जिसमें वह इनाम उल हक के साथ रोमांस करती नजर आई। अब लोगों का शक इनामुल हक के तरफ घूम रहा है।

 राधिका यादव ने जिस वीडियो एल्बम में काम किया उसमें उनके साथ एक्टर के तौर पर इनामुल हक ने काम किया था। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर हो सकता है यही वजह है की राधिका यादव के पिता ने उनके हत्या कर दिया।

 इनामुल हक के मैनेजर ने खोला राज

 इसी बीच इनामुल हक के मैनेजर ने राज खोला है। इनामुल हक की मैनेजर कल्पना आर्य ने जानकारी दिया कि यह वीडियो पिछले साल गर्मियों में शूट हुआ था। कल्पना आर्य ने बताया कि इनामुल उस टाइप का लड़का नहीं है वह इन चीजों से बहुत ही दूर रहता है। इन सब चीजों से उसका दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

 कल्पना आर्य ने कहा कि इनामुल हक के साथ काम करने पर उनके पिता ने विरोध नहीं किया था क्योंकि वह खुशी-खुशी वीडियो शूट के लिए आई थी। उस समय हमारे बीच हाय हेलो हुआ था और राधिका बेहद ही खुश दिखाई दे रही थी। हालांकि अब पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और देखना होगा कि राधिका यादव का मर्डर क्यों किया गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि राधिका यादव का मर्डर उनके पिता ने सामाजिक तानों से परेशान होकर कर दिया। पिता के द्वारा भी मर्डर की बात स्वीकार ली गई है।