{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Healthy Tips : रसोई में प्रयोग होने वाली यह वस्तु फास्टिंग को बना देगी आसान, शरीर में नहीं आएगी वीकनेस

इन दिनों पानी में कई तरह की लीफ, हब्स, सीड्स और फ्लॉवर्स की पैटल्स मिक्स कर पानी को हेल्दी बनाया जा रहा है। व्रत व रमजान में भी यही हेल्दी वॉटर लिया जा रहा है
 

इन दिनों पानी में कई तरह की लीफ, हब्स, सीड्स और फ्लॉवर्स की पैटल्स मिक्स कर पानी को हेल्दी बनाया जा रहा है। व्रत व रमजान में भी यही हेल्दी वॉटर लिया जा रहा है। इसमें प्रयोग होने वाले अधिकतर पदार्थ घर की रसोई में ही मौजूद होते है। 

डाइट एक्सपर्ट्स का कहना है कि घर के किचन में जो भी सीड्स हैं जिनमें सौंफ, जीरा, तुलसी और वेजीटेबल में मिंट, धनिया, जिंजर, तुलसी लीफ, करी पत्ता, लैमन को मिक्स कर हेल्दी वॉटर से फास्टिंग को एंजॉय भी किया जा सकता है व वीकनेस से भी बचा जा सकता है। पानी को हेल्दी बनाकर पीने से 50 प्रतिशत डाइट के बेनीफिट मिल जाते हैं।

पानी में ही कोकोनट, मौसमी, संतरा, खीरा, बीट रूट और हर्ब्स को वैदर के अनुसार मिक्स कर 12 घंटे की फास्टिंग आसानी से की जा सकती है।
डाइटीशियन डॉ. नमीता भंडारी के मुताबिक ब्लड शुगर और पीएच लेवल मिश्रण से पानी को इतना हेल्दी बना देते हैं कि अगर एक दिन खाना स्किप भी किया जाये तो बॉडी को सभी हेल्दी इंग्रीडिएंट्स मिलते रहते हैं। डाइट एक्सपर्ट डिंपल ने बताया कि ये हेल्दी वॉटर सुबह-शाम को ड्रिंक के तौर पर लें तो नींद में भी रिलेक्स रहता है।

पानी में खीरा के फायदे

बॉडी में सोडियम व पोटेशियम की मात्रा सही रखने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स कंटेंट जरुरी है। इसके लिए दो लीटर पानी में खीरा स्लाइस, तुलसी सीड्स, लीफ और लैमन के स्लाइस डालकर रात में 12 घंटे के लिए रख दें। सुबह घूंट-घूंट कर पीने से प्यास का एहसास कम होगा। बीपी कंट्रोल होगा व पसीने में निकली एनर्जी रिप्लेस हो जाएगी।

शिकंजी में सौंफ के फायदे 

शिकंजी में जीरा पाउडर के साथ सौंफ पाउडर मिक्स कर लें। इस ड्रिंक से पेट साफ होगा और रोजा में पानी की कमी से होने वाला कॉन्सटीपेशन से भी बचाव रहता है। पुदीने की पत्तियां और संतरे की पील भी डाली जा सकती है।

जिंजर, जीरा, हल्दी में फ्रूट्स पील

अदरक, हल्दी, काली मिर्च पाउडर को पानी में मिक्स कर जो हेल्दी वॉटर बनाते हैं, उससे इंफ्लेमेटरी क्वालिटी पानी में बढ़ जाती है। ये एनर्जी लेवल को बढ़ा देता है। इसमें ज्यूस मिक्स कर नया टेस्ट डवलप किया जा सकता है। फ्रूट्स के पल्प व स्लाइस को इसमें डालें।