{"vars":{"id": "127470:4976"}}

असम विधानसभा में हिंदी भी एक भाषा, हिंदी को आधिकारिक रूप से शामिल किया गया

 

RNE Network.

पूर्वोत्तर के राज्य असम ने हिंदी भाषा को भी पूरा सम्मान दिया है और उसे असम की विधानसभा में स्थान देने का निर्णय किया है। हिंदी भाषा अभी तक असम विधानसभा में शामिल नहीं थी। राष्ट्र की संपर्क भाषा हिंदी को असम विधानसभा ने पहली बार बड़ा सम्मान दिया है, जिस पर अनेक हिंदी लेखकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
 

असम विधानसभा के बजट सत्र से हिंदी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने बताया कि यह निर्णय सामान्य प्रयोजन समिति की बैठक में लिया गया। अब सदन में असमिया, अंग्रेजी और बोडों के साथ हिंदी का भी उपयोग किया जायेगा।