{"vars":{"id": "127470:4976"}}

होली के कारण अदालतों में अवकाश घोषित हुआ

 

RNE Network.

आने वाले महीनें के आरम्भ में रंगों का त्यौहार होली आ रहा है। इस त्यौहार को लेकर पंडितों में असमंजस की बात है। दो पक्ष है, जिनमें बहस चल रही है। अदालतों में भी होली पर अवकाश रहता है, उसकी आखिर कल घोषणा कर दी गई।

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने होली को देखते हुए 4 मार्च को हाईकोर्ट और अधीनस्थ अदालतों में अवकाश घोषित किया है। रजिस्ट्रार प्रशासन ने शुकवार को इस आशय का आदेश जारी किया है।