IND W vs SL W Final: भारत 8वीं बार बना एशिया का चैंपियन, श्रीलंका को 72 रन से रौंदा
Rudra News Express Sports Desk.
IND W vs SL W Asia Cup 2026 Final में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 111 रन पर सिमट गई।
मंधाना-शेफाली ने रखी जीत की मजबूत नींव :
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े।
शेफाली वर्मा के 68 एवं स्मृति मंधाना के 59 रन की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 05 विकेट खोकर 183 रन बनाए। दोनों की दमदार पारियों ने भारत को फाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा करने की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
श्रीलंका की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजी के सामने ढही :
184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर श्रीलंका को संभलने का मौका नहीं दिया।
श्री चरणी भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं अनुभवी दीप्ति शर्मा ने 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 111 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 72 रन से जीत लिया।
दीप्ति शर्मा टूर्नामेंट की सबसे बड़ी विकेट-टेकर :
फाइनल में तीन विकेट लेने के साथ ही दीप्ति शर्मा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गईं। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी उसका दबदबा कायम रहा।
8वीं बार भारत के सिर सजा एशिया कप :
इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में बल्लेबाजी और गेंदबाजीदोनों विभागों में भारत का प्रदर्शन श्रीलंका पर पूरी तरह भारी रहा।
Final Score :
भारत 183/5 श्रीलंका 111/10
नतीजा: भारत 72 रन से विजयी
चैंपियन: भारत 8वीं बार