{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

 

RNE Network.

पहले बांग्लादेश और अब पाकिस्तान में भी धार्मिक स्थलों को तोड़ने की घटनाएं सामने आई है। सिख समुदाय की आस्था के प्रतीक गुरुद्वारे को तोड़ने की घटना पाकिस्तान से सामने आई है।

पाकिस्तान के फारुकाबद में करीब 125 साल पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब स्थित है। कहा जा रहा है कि इस गुरुद्वारे के कुछ हिस्सों को ढहा दिया गया है। अब भारत ने पाकिस्तान से इस हरकत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग की है।
 

भारत सरकार ने पाकिस्तान से इस मामले की तुरन्त जांच करने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने मांग की है कि इस घटिया हरकत को अंजाम देने वालों को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाए। भारत ने कहा है कि गुरुद्वारा साहिब के जिन हिस्सों को तोड़ा गया है, उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए और उनका दुबारा निर्माण कराया जाये।