{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Indian Air Force : 22 वर्ष तक की उम्र वाले IAF में बन सकते हैं अग्निवीर, आवेदन 10 मार्च तक

 

RNE Jaipur.

Indian Air Force यानी भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा एक साल बढ़ाई गई है। इसके साथ हीऑनलाइन आवेदन करने की तिथि भी बदली है। ऐसे में वायुसेना में अग्निवीर बनने के इच्छुक युवाओं को दोहरा अवसर मिला है। 
 

दरअसल भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों की भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल से फिर शुरु हो गई है। वायु सैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक कटोच ने बताया कि अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ा कर 22 वर्ष कर दी गई है। 1 जनवरी 2005 से लेकर 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे इच्छुक युवा भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों पर पुरुष और महिला अभ्यर्थी 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।