Indore- पुगलिया-सेठिया परिवार का शादी का घर बना श्मशान, 08 जिंदा जले, Delhi- दुकान से भड़की आग ने 9 की जान ली
इंदौर में EV चार्जिंग से भड़की आग, एक ही परिवार के 8 जिंदा जले
दिल्ली में कॉस्मेटिक दुकान में आग ने चार मंजिला इमारत को खाक किया 09 जिंदा जले, कई फंसे
RNE New Delhi-Indore.
बुधवार को दिन की शुरुआत दो दर्दनाक हादसों के साथ हुई है। देश के दो शहरों में हुई आगजनी की दो भयावह दुर्घटनाओं में अब तक 17 लोगों के जिंदा जल जाने की पुष्टि हुई है। इनमें से एक हादसा इंदोर के उस घर में हुआ जहां हाल ही हुई शादी के बाद पूरा परिवार जूटा हुआ था। इसमें 06 स के बच्चे से 65 वर्ष के बुजुर्ग तक 08 लोग जिंदा जल गए। दूसरा हादसा दिल्ली के पालम इलाके में हुई है। यहां कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग ने ऊपर की मंजिलों को चपेट में ले लिया। इसमें 09 लोगों की जान चली गई।
इंदौर में तड़के भीषण हादसा 08 की मौत :
इंदौर के ब्रिजेश्वरी एनेक्स क्षेत्र में बुधवार तड़के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की चार्जिंग के दौरान लगी आग ने एक ही परिवार के 8 लोगों की जिंदगी छीन ली। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग इतनी भयावह थी कि तीन मंजिला मकान पूरी तरह खाक हो गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो रही थी, तभी शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे के दौरान घर में रखे चार गैस सिलेंडरों में धमाके हो गए, जिससे आग तेजी से फैल गई। जानकारी के अनुसार, मकान में करीब 15 से अधिक सिलेंडर रखे हुए थे।
घटना के समय घर में हाल ही में हुई शादी के चलते रिश्तेदार भी ठहरे हुए थे, जिससे एक ही परिवार के कई सदस्य इस हादसे की चपेट में आ गए।
ये हैं मृतकों की सूची :
* मनोज पुगलिया (65)
* सिमरन (पत्नी सौरभ पुगलिया)
* विजय सेठिया (65)
* सुमन सेठिया (60)
* छोटू सेठिया (22)
* राशि सेठिया (12)
* टीनू (35)
* तन्मय (6)
पालम में दुकान से भड़की आग, 9 जिंदा जले :
दूसरी ओर दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान से हुई और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय इमारत में करीब 18 लोग मौजूद थे। बाहर निकलने का रास्ता आग की चपेट में आने से कई लोग अंदर ही फंस गए, जबकि कुछ ने ऊपर से कूदकर जान बचाई।
दमकल विभाग को सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली, जिसके बाद 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।