{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अमरनाथ यात्रा के लिए खास तैयारी: जम्मू कश्मीर होटल्स, टूर ऑपरेटर्स ने छूट की घोषणा की

 

RNE Network.

अमरनाथ की यात्रा के लिए देश भर से श्रद्धालु जम्मू - कश्मीर पहुंचते हैं। इस तीर्थ यात्रा के प्रति लोगों में विशेष आकर्षण है। वे अपना पहले रजिस्ट्रेशन कराते हैं और फिर बाबा भोलेनाथ की यात्रा पर आते हैं।
 

चूंकि इस जम्मू कश्मीर में आतंकी खतरा बना रहता है इस कारण केंद्र सरकार हर साल सुरक्षा के नए और कड़े प्रबंध करती है ताकि भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बार भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किये हैं। गृहमंत्री अमित शाह खुद इस पूरी यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों से सीधे जुड़े हुए है। वहीं इस बार जम्मू कश्मीर के होटल व्यवसायियों आदि ने भी यात्रियों के लिए छूट की घोषणा यात्रा शुरू होने से पहले ही कर दी है।
 

जम्मू - श्रीनगर वन्दे भारत ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद अमरनाथ यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए जम्मू कश्मीर होटल और टूर ऑपरेटर्स ने 50 प्रतिशत तक की छूट की घोषणा की है। यह छूट पूरी तीर्थयात्रा के दौरान लागू होगी। अमरनाथ तीर्थ यात्रा 3 जुलाई से आरम्भ होगी।