{"vars":{"id": "127470:4976"}}

श्मशान में आधी रात में जलती चिता पर कूदा!, मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है, मौत हुई

 

RNE Network.

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र में खितौला में शनिवार देर रात एक युवक ने जलती चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवम कौल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 27 वर्ष है।
 

पुलिस के अनुसार, शिवम देर रात घर से श्मशान घाट पहुंचा और जलती चिता में कूद गया। रविवार तड़के जब उसकी पत्नी की नींद खुली तो शिवम घर में नही मिला।

इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। खोजते खोजते वे श्मशान घाट पहुंचे, जहां चिता पर अधजला शव दिखा। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह मानसिक रूप से परेशान था।