{"vars":{"id": "127470:4976"}}

 केरलम सरकार ने मुफ्त बस यात्रा योजना को शुरू किया

 

RNE Network.

केरलम की महिलाओं के लिए खुश खबर। केरलम में बस यात्रा करने वाली किसी भी महिला से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। उनकी बसों में यात्रा पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी। इस आशय के आदेश वहां की सरकार ने कल जारी कर दिए है।
 

विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस नेतृत्त्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन के चुनाव घोषणा पत्र में यह वादा किया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी इस सुविधा की घोषणा की थी। अब सरकार बनते ही इस घोषणा को लागू कर दिया गया है।
 

केरलम सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए ' प्रियदर्शनी ' मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू कर दी है। योजना के तहत राज्य परिवहन निगम की साधारण बसों में बिना आयु या आय सीमा के निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।