{"vars":{"id": "127470:4976"}}

खान सर को मिली अग्रिम जमानत, कोचिंग फायरिंग विवाद में मिली है यह बड़ी राहत

 

RNE Network.

फैजल खान उर्फ खान सर के नाम से पूरे देश में विख्यात शिक्षक को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। खान सर की पूरे देश में एक शिक्षक के रूप में अलग पहचान है और

उनके पढ़ाए अनेक छात्र - छात्राएं उच्च पदों पर काम कर रहे हैं। सस्ती कोचिंग के कारण उनको छात्र बहुत पसंद करते हैं। वही खान सर पिछले दिनों से एक विवाद में उलझे हुए हैं।
 

कोचिंग फायरिंग विवाद में फैजल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने बेउर जेल में बंद उनके दो सुरक्षा गार्डों को भी नियमित जमानत दे दी। मामला दो जून को फायरिंग और मारपीट से जुड़ा हुआ है। एफआईआर में खान सर का नाम था।