{"vars":{"id": "127470:4976"}}

खाटू श्याम जी मंदिर में 27 मार्च को दर्शन रहेंगे बंद

 

RNE Network.

सीकर के खाटूश्यामजी स्थित श्याम बाबा के मंदिर में रोज देश भर से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते है। श्याम दरबार मे हर दिन धोक लगाने के लिए लोग पूरी श्रद्धा के साथ साथ दूर दूर से आते है। उनके लिए ये सूचना है कि 27 मार्च को श्याम प्रभु के दर्शन बंद रहेंगे।
 

श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा - पूजा व तिलक कार्यक्रम के चलते 27 मार्च शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए आम दर्शन बंद रहेंगे। इसके तहत 26 मार्च रात 10 बजे से 27 मार्च शाम 5 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए आने की अपील की है।