Kolkata Air Port : Indigo फ्लाइट के टॉयलेट में मिली चिट्ठी, विमान को उड़ाने की धमकी
RNE Kolkata.
कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है। यहां उड़ान भरने को तैयार एक प्लेन को रोककर सभी यट्रियों को नीचे उतारा गया है। फ़्लाइट को आइसोलेशन-बे में ये जाया गया है। चारों और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के साथ ही इस फ्लाइट के चप्पे-चप्पे की तलाशी हो रही है।
दरअसल कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में टॉयलेट से बम की चिट्ठी मिलने के बाद विमान को सुरक्षित आइसोलेशन बे में ले जाया गया। बम निरोधक टीम तथा डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान शुरू किया।
यह प्लेन कोलकाता से शिलांग जाने के लिए तैयार था, तभी क्रू मेंबर को टॉयलेट के अंदर एक हाथ से लिखा हुआ धमकी भरा नोट मिला। इसके तुरंत बाद विमान को रनवे से हटाकर एक सुरक्षित आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने फौरन मोर्चा संभाला और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
फिलहाल बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड पूरे जहाज की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त कर दी गई है और अधिकारी इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।