शादी के कार्ड पर छापेंगे जन्मतिथि, बाल विवाह रोकने के लिए बनाया महाराष्ट्र सरकार ने नियम
Jun 25, 2026, 09:22 IST
RNE Network.
भारत में बाल विवाह एक बड़ी समस्या है। जागरूकता अभियान व कई कानून बनाने के बाद भी इन पर अंकुश नहीं लग सका है। खासकर ग्रामीण इलाकों में छोटी उम्र में बच्चों की शादी कर दी जाती है। जबकि बाल विवाह कानूनी तौर पर अपराध है। महाराष्ट्र में भी बड़ी संख्या में बाल विवाह होते हैं।
बढ़ते बाल विवाह को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नई पहल शुरू की है। महाराष्ट्र सरकार बाल विवाह रोकने के लिए शादी के निमंत्रण पत्रों पर दूल्हा - दुल्हन की जन्मतिथि छापना अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। महिला -बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि यह कदम राजस्थान जैसे राज्यों में लागू सफल नियमों से प्रेरित है।