{"vars":{"id": "127470:4976"}}

डॉ जितेंद्र सोनी को राजस्थानी भाषा का सर्वोच्च पुरस्कार अर्पित, हिंदी का सर्वोच्च पुरस्कार ममता कालिया जी को मिला

 

RNE Network.

साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली का वर्ष 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह कल कमानी ऑडोटोरियम  दिल्ली में आयोजित हुआ। 24 भाषाओं के लेखकों को उनकी भाषा का सर्वोच्च सम्मान अर्पित किया गया। 

राजस्थानी का पुरस्कार डॉ जितेंद्र को:
 

इस समारोह में राजस्थानी भाषा का सर्वोच्च पुरस्कार कवि, कथाकार, जयपुर के जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र सोनी को उनके कहानी संग्रह ' भरखमा ' पर अर्पित किया गया। उनको यह पुरस्कार अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने अर्पित किया। अकादेमी उपाध्यक्ष कुमुद शर्मा ने उनको पुष्प गुच्छ भेंट किया।

ममता कालिया को हिंदी का सर्वोच्च पुरस्कार:
 

इसी समारोह में हिंदी भाषा का सर्वोच्च पुरस्कार ममता कालिया को उनकी कृति ' जीते जी इलाहाबाद ' के लिए अर्पित किया गया। उनको यह पुरस्कार अकादेमी अध्यक्ष माधव कौशिक ने अर्पित किया।

प्रसन्नता व्यक्त की:
 

राजस्थानी का सर्वोच्च पुरस्कार डॉ जितेंद्र सोनी को व हिंदी का सर्वोच्च पुरस्कार ममता कालिया को मिलने पर साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की। साहित्यकार डॉ मंगत बादल, मधु आचार्य ' आशावादी ', किरण बादल, गजेसिंह राजपुरोहित, गीता सामोर, राजस्थानी अकादमी सचिव शरद केवलिया, हेमंत उज्ज्वल, राजेन्द्र बारहठ, डॉ राजेश व्यास, नगेन्द्र किराड़ू, सीमा पारीक, अनुराग हर्ष, धीरेंद्र आचार्य, सुकान्त किराड़ू, नदीम अहमद नदीम, अरमान नदीम, विजय कुमार शर्मा, इमरोज नदीम, कमल रंगा, कासिम बीकानेरी, गिरिराज पारीक, असद अली असद, राजेन्द्र जोशी आदि ने डॉ सोनी व ममता कालिया को बधाई दी है।