मनस्वी ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, उदयपुर की पर्वतारोही मानसी ने उपलब्धि अर्जित की
May 26, 2026, 09:40 IST
RNE Network.
उदयपुर शहर की पर्वतारोही मानसी अग्रवाल ने विश्व की सर्वोच्च चौटी माउंट एवरेस्ट ( 8848 मीटर ) पर तिरंगा फहरा महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
निजी लॉ कॉलेज में सहायक आचार्य मनस्वी के लिए यह अभियान अत्यंत चुनोतिपूर्ण रहा। उनके दल में आठ सदस्य थे, जिनमें से विषम परिस्थितियों के कारण दो सदस्यों की मृत्यु हो गयी तथा 4 सदस्य शिखर तक नहीं पहुंच सके। मनस्वी और छतीसगढ़ की अमिता श्रीवास ने तिरंगा फहराया। मनस्वी अब तक 7 महाद्वीपों में से 5 की सर्वोच्च चोटियां फतह कर चुकी है।