{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मनीषा की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज की, नीट पेपर लीक मामले में आरोपी है मनीषा

 

RNE Network.

नीट पेपर लीक मामले में अब दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की प्रक्रिया तेज हो गयी है। एक तरफ विपक्षी दलों सहित कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का आंदोलन तेज कर दिया है, वहीं सरकार दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाई करने में जुटी है।
 

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कल मंगलवार को नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सीबीआई ने जमानत का यह कहते हुए विरोध किया है कि वाघमारे पैसे लेकर छात्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराती थी।