कई फ्लाइट्स बंद होने के कगार पर, फ्यूल महंगा होने के कारण कम्पनियों ने हाथ खड़े किए
Apr 29, 2026, 10:05 IST
RNE Network.
हवाई सेवा को लेकर बहुत बुरी खबर सामने आई है। अनेक फ्लाइट्स अब बंद होने के कगार पर पहुंच गई है। महंगे फ्यूल के कारण फ्लाइट्स का संचालन बहुत ही मुश्किल हो गया है। महंगे फ्यूल के चलते कई उड़ान कम्पनियों ने फ्लाइट्स बंद होने जैसी अपनी स्थितियां बताई है।
इंडिगों और एयर इंडिया जैसी कम्पनियों ने कहा है कि हमारी फ्लाइट्स बंद होने के कगार पर पहुंच गई है। इन्होंने कहा है कि फ्यूल महंगा होने के कारण यह संकट खड़ा हुआ है और अब ऑपरेशन बहुत ही महंगा हो गया है। फ्लाइट्स का ऑपरेशन मुश्किल हो गया है। इन कम्पनियों से केंद्र सरकार से मांग की है कि वो एक्साइज ड्यूटी और वेट घटाए। महंगे फ्यूल से संकट के बीच एयरलाइन इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मदद मांगी है।