इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को किया तलब
Updated: Jul 4, 2026, 07:50 IST
RNE Network.
केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री से जुड़े विज्ञापन दिखाए जाने को गंभीरता से लिया है। इस तरह के विज्ञापनों का मामला सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संज्ञान में लाया गया तो मंत्रालय गंभीर हुआ है और कार्यवाई शुरू की है।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रोधोगिकी मंत्रालय के अधिकारियों को मेटा के प्रतिनिधियों को तलब करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय यह जानना चाहता है कि प्लेटफार्म पर इस तरह की अवैध सामग्री से जुड़े विज्ञापन कैसे दिखाए गए और इन्हें रोकने के लिए कम्पनी ने क्या कदम उठाए हैं।