जेन-जी से संवाद करेंगे मोहन भागवत, 2,000 किशोरों को देंगे लोकतंत्र और नेतृत्व का संदेश
Aug 4, 2026, 11:17 IST
RNE Network.
हाल ही में नीट पेपर लीक पर हुए छात्र एवं युवा आंदोलन के बाद जेन - जी की तरफ सबका ध्यान गया है। इस वर्ग को एक बार फिर से प्रमुखता मिली है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) के सरसंघचालक मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में होने वाले यूथ कार्यक्रम में देशभर के 2000 किशोरों को संबोधित करेंगे। भागवत जेन - जी एवं जेन अल्फा के बच्चों से लोकतंत्र, नेतृत्त्व और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर संवाद करेंगे। इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट नेशंस की 15 वीं वर्षगांठ के मौके पर होने वाले इस कार्यक्रम में 100 से अधिक शहरों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।