31 सीटों पर हार के अंतर से ज्यादा वोट एसआईआर में कटे, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के समय टीएमसी ने कही ये बात
RNE Network.
पश्चिम बंगाल में करारी हार के बाद सत्ता से बाहर होने वाली ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में नतीजों के लिए एसआईआर को दोषी ठहराया है।
पार्टी ने सोमवार को एसआईआर से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान कहा कि इसी के चलते 31 सीटों पर नतीजा प्रभावित हुआ है। बंगाल सरकार के लिए वकील के तौर पर पक्ष रख रहे कल्याण बनर्जी ने कहा कि 31 सीटों पर भाजपा की जीत का अंतर एसआईआर में हटे वोटरों की संख्या से कम है।
उन्होंने कहा कि यदि एसआईआर नहीं होता तो इन सीटों पर परिणाम कुछ और हो सकता था। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की अदालत ने कहा कि आप इसे लेकर अलग से याचिका दायर कर सकते है। बेंच ने कहा कि ममता बनर्जी सहित 31 सीटों के उम्मीदवार इस दावे के साथ अलग से याचिका दायर कर सकते है।
ममता बनर्जी का नाम बैंच ने इस कारण लिया क्योंकि भवानीपुर सीट भी इसमें शामिल है, जहां एसआईआर में कटे वोटों से जीत का अंतर कम बताया जा रहा है।