{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पांच बच्चों की मां, पांच बच्चों के पिता संग फरार, बस्ती से आया है यह अजीबोगरीब मामला सामने

 

RNE Network.

ये कलयुग है ! अक्सर यह वाक्य हमें बड़े बुजुर्गों से सुनने को मिल जाता है। ये लोग अजीबोगरीब वाकिया होने पर ही हताश होकर इस जुमले को बोलते हैं। सामाजिक रूप से कुछ गलत होने पर ही बुजुर्गों के मुंह से यह वाक्य निकलता है।
 

बस्ती से रिश्तों को तार तार करने वाला एक मामला सामने आया है। प्यार के अजीबोगरीब जुनून में पांच बच्चों की मां अपने ही गांव के पांच बच्चों के पिता संग फरार हो गयी। इस घटना ने जहां पूरे इलाके में लोगों को हैरान कर दिया है, वहीं पीड़ित पति न्याय की आस लेकर पुलिस की चौखट पर चक्कर काटने को मजबूर हो।
 

लालगंज थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी पीड़ित पति गतिराम पुत्र रामबृक्ष ने लिखित प्रार्थना पत्र सौंपते हुए त्वरित कानूनी कार्यवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी लक्ष्मीना देवी को गांव का ही निवासी संजय पुत्र रामप्रीत बहला - फुसलाकर भगा ले गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी संजय खुद पांच बच्चों का पिता है, जबकि लक्ष्मीना देवी भी पांच बच्चों की मां है।