{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नालंदा भगदड़ :4 पुजारियों को गिरफ्तार किया गया, 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

 

RNE Network.

बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता के मंदिर में हुई भगदड़ व उससे गयी महिलाओं की जान को लेकर पुलिस ने अपनी जांच को तेज कर त्वरित कार्यवाही आरम्भ कर दी है। इस घटना को लेकर लोगों में बड़ा आक्रोश है।
 

नालंदा स्थित मघड़ा शीतला मंदिर में यह भगदड़ मची थी जिसमें महिलाओं सहित कुल 9 लोगों की जान चली गयी थी। मंदिर की व्यवस्था में छेड़छाड़ करने से भीड़ जुटी और उसी वजह से भगदड़ मची। उस जानलेवा भगदड़ में 9 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। दुर्घटना के बाद वहां के लोग आक्रोशित हो गए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करने लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन किया।
 

मघड़ा शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 9 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने चार पुजारियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 40 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तार पुजारियों पर पैसे लेकर लोगों को दर्शन कराने का आरोप है।