{"vars":{"id": "127470:4976"}}

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता है नीरज, स्टार जैवलिन थ्रोवर

 

RNE NETWORK.

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोवर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चौपड़ा को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक में हुए एक समारोह में नीरज को यह सम्मान चिन्ह प्रदान किया। नीरज ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। 2024 के पेरिस ओलंपिक में रजत पदक और 2023 की वर्ल्ड एथेलेटिक चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।