पेपर लीक के बाद रद्द नीट यूजी-2026 परीक्षा की फीस वापसी शुरू
May 24, 2026, 09:21 IST
RNE Network.
पेपर लीक के कारण रद्द की गई नीट यूजी - 2026 की परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एंटीए ) ने फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके लिए आधिकारिक पोर्टल जारी किया गया है, जो 27 मई तक खुला रहेगा। परीक्षा में पंजीकृत करीब 22.79 लाख विद्यार्थियों को 300 करोड़ से अधिक की राशि वापस की जाएगी। एनटीए के अनुसार सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1700 रुपये, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग कैब1600 रुपये व एससी - एसटी वर्ग को 1000 रुपये की फीस वापस लौटाई जायेगी।