' न तब, न अब, न कभी हिंदी को जगह मिलेगी ', तमिलनाडु में भाषा शहीद दिवस मनाया, सीएम बोले वहां
Jan 27, 2026, 09:35 IST
RNE Network.
तमिलनाडु में भाषा शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हिंदी विरोधी आंदोलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य में ' न तब, न अब, न कभी हिंदी को जगह मिलेगी। '
डीएमके ने इस अवसर पर आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें अन्नादुर्रे और करुणानिधि के योगदान को याद किया गया। 1965 में चरम पर पहुंचे हिंदी विरोधी आंदोलन को तमिल अस्मिता से जोड़कर देखा जाता है, जिस पर केंद्र व राज्य सरकार के बीच टकराव रहा है।