{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज से देशभर में लागू हुई नई ग्रामीण रोजगार योजना, 125 दिन के रोजगार की गारंटी

 

RNE Network.

ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए नरेगा की जगह नई योजना ' विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन - ग्रामीण ( वीबी - जी राम - जी ) आज बुधवार से पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगी।

नई योजना के तहत बेरोजगारी  ग्रामीण पात्र परिवारों को काम मांगने पर साल में 125 दिन सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। नरेगा में साल में 100 दिन रोजगार की गारंटी थी। नई योजना लागू होने से पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई भी पात्र ग्रामीण श्रमिक एक भी दिन काम से वंचित न रहे। यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यो व केंद्रशासित  प्रदेशों के साथ मिलकर अधिनियम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सभी प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली है। देशभर में नई योजना लागू करने के लिए केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 95, 692. 31 करोड़ रुपये की अंतरिम राशि आवंटित की गई है।