सीमा से 1 किमी तक नहीं लगेंगे नए सौर-पवन प्रोजेक्ट, केंद्र ने जारी की सुरक्षा गाइडलाइन
Aug 9, 2026, 10:33 IST
RNE Network.
देश में तेजी से बढ़ रही सौर, पवन और हाईब्रीड नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के बीच केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
गृह मंत्रालय ने नई सुरक्षा गाइड लाइन जारी कर स्पष्ट किया है कि नियंत्रण रेखा, वास्तविक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक किलोमीटर के दायरे में कोई भी नया नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट स्थापित नहीं होगा। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओ से राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव पड़ सकता है।
नई व्यवस्था के तहत सीमा से सटे 50 किलोमीटर तक के क्षेत्रों में परियोजनाओं के लिए रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेनी होगी। इसके लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के माध्यम से आवेदन भेजे जायेंगे।