भारत में ' इबोला ' का कोई मामला नहीं, जयपुर एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया, विशेष एहतियात
May 28, 2026, 10:47 IST
RNE Network.
अफ्रीकी देशों में इबोला बीमारी को देखते हुए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
एयरपोर्ट प्रशासन और एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिणी सूडान जैसे प्रभावित देशों से आने या वहां से ट्रांजिट होकर पहुंचने वाले यात्रियों की विशेष स्क्रीनिंग की जायेगी।
उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत मे इबोला का अब तक कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। युगांडा से बेंगलुरु लौटी 28 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट में वायरस संक्रमण नहीं पाया गया है।